Friday, 23 October 2015

सलमान खान ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, अगले साल होगी शादी!



सलमान खान और लूलिया वंतूर


सल्लू मियां के फैन्स के लिए खुशखबरी है. एक बार फिर सलमान खान अपनी शादी की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, खबर आ रही है कि सलमान खान ने अपनी रोमानिया गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से सगाई कर ली है.
रोमनियाई मीडिया से आ रही खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने लूलिया के साथ सगाई कर ली है. दरअसल 5 हफ्ते पहले रोमानिया वापस लौटी लूलिया के हाथ में एक अंगूठी देखी गई. इसे देख ऐसा लग रहा है कि जैसे ये सगाई की अंगूठी है. ऐसा भी सुनने में है कि ये दोनों अगले साल शादी भी कर लेंगे.

फिलहाल इस बात की सलमान या लूलिया ने कोई पुष्टि नहीं की है. दो साल पहले जब सलमान खान और लूलिया की डेटिंग की खबरें आई थीं उसके बाद से ही दोनों को कई बार साथ देखा गया था.

आपको बता दें कि ऐसी भी खबरें आई थीं कि सलमान ने अपनी बहन अर्पिता की शादी में लूलिया को अपने परिवार से मिलवाया था.



No comments:

Post a Comment